बस्ती, फरवरी 14 -- बस्ती, निज संवाददाता। यूजीसी के नए नियमों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में गांधी कला भवन के स्थित बापू प्रतिमा के निकट अनिश्चितकालीन धरना जारी है। दीनदयाल त्रिपाठी ने कहा कि जब तक यूजीसी का भेदभाव पैदा करने वाला कानून वापस नहीं लिया जाता तब तक मेधा का आंदोलन रहेगा। मेधा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रुद्रआदर्श पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से उच्च शिक्षा परिसरों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी नए नियमों के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना बापू प्रतिमा के समक्ष लगातार तीन दिनों से जारी है। धरने में मुख्य रूप से सूर्यकुमार शुक्ल, रामरीका पांडेय, सत्यप्रकाश उपाध्याय, प्रतीक मिश्र, अंशू चौरसिया, उमेश गुप्ता, गिरीश चन्द्र गिरी, दीपक सिंह, उ...