संभल, जनवरी 29 -- श्री राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में गुरुवार को यूजीसी के नए नियमों के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर पर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं गांव खेड़ा खास से पैदल मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जमकर नारेबाजी की गई। यूजीसी के नए नियमों को सामान्य वर्ग के खिलाफ बताते हुए काला कानून करार दिया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया। इसमें बताया गया कि यूजीसी एक्ट के नए नियमों से सामान्य वर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है, जिससे भविष्य में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और अपराध बढ़ने की आशंका है। यह नियम शिक्षा के क्षेत्र में जातिगत पूर्वाग्रह को बढ़ावा देता है, जबकि शिक्षा का मूल्यांकन केवल योग्यता, परिश्रम और नैतिकता के आधार पर होना चाहिए। पदाधिकारियों का कहना था कि विभिन्न उच्च न्यायालयों की ओर से एस...