लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- मैगलगंज, संवाददाता। यूजीसी के हालिया नियमों के विरोध में युवाओं व छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लेखपाल सौरभ रॉय को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने नियमों को समान अवसर के विपरीत बताते हुए इन्हें वापस लेने या संशोधन की मांग की। उन्होंने कहा कि इन नियमों से कई वर्गों के छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेखपाल ने ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...