अलीगढ़, जनवरी 31 -- खैर व पिसावा में बिल के विरोध में लोगों ने नारेबाजी करते हुए पुनर्विचार की मांग की खैर, संवाददाता। यूजीसी द्वारा लागू किए गए नए नियमों के विरोध में शुक्रवार को खैर कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में छात्रों, शिक्षकों एवं जागरूक नागरिकों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुरानी तहसील खैर से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला, जो विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ सुभाष चौक पर पहुंचा। सुभाष चौक पर प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अवनीश कुमार को सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी के नए नियम उच्च शिक्षा की मूल भावना के विरुद्ध हैं। इन नीतियों से छात्रों के शैक्षिक भविष्य, मानसिक संतुलन और समान अवसरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ...