प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद ने भी खुलकर विरोध दर्ज कराया। बुधवार सुबह अधिवक्ता संघ के हाल में उपाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त मिश्र की अध्यक्षता में आमसभा हुई जिसका संचालन संयुक्त मंत्री देवदत्त मिश्र ने किया। आम सभा में अधिवक्ताओं ने यूजीसी के नए नियमों को सामाजिक साम्य एवं न्याय के विरुद्ध बताते हुए इसे समाज में वैमनस्यता फैलाने वाला करार दिया। अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार पर सामान्य वर्ग एवं अन्य वर्गों के बीच फूट डालने की मंशा का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध स्वरूप अधिवक्तागण बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। आमसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह निर्णय लिया गया कि जब तक उक्त नियमों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक ...