सिद्धार्थ, फरवरी 3 -- सिद्धार्थनगर। यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ मंगलवार दोपहर को सवर्ण समाज ने जुलूस निकालने का निर्णय लिया है। बीएसए ग्राउंड में एकत्र होने के बाद जुलूस के शक्ल में कलक्ट्रेट तक जाएंगे, जहां जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी राम कृष्ण पांडेय ने दी। उन्होंने सवर्ण समाज के लोगों से जुलूस, ज्ञापन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...