प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। यूजीसी की ओर से ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं को एससीएसटी के समान अधिकार होने की नई नियमावली के खिलाफ सामान्य वर्ग के कई संगठन विरोध प्रकट कर रहे हैं। मंगलवार को कचहरी से लेकर सड़क तक अलग-अलग संगठन के लोगों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए नई नियमावली को वापस लेने की मांग की। ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह सहित अधिवक्ता मंगलवार को कचहरी के गेट पर नारेबाजी करते हुए यूजीसी की नई गाइडलाइन का विरोध किया। डीएम शिव सहाय अवस्थी को संगठन की ओर से मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने के दौरान अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी, विनय सिंह, प्रशांत सिंह, आशीष श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, शक्ति सिंह, शिवम सिंह, अनूप श्रीवास्तव, सुशील सिंह, अतुल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.