काशीपुर, जनवरी 28 -- काशीपुर। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने यूजीसी के दूरदर्शी निर्णय का पूर्ण समर्थन किया है और सभी उच्च शिक्षा संस्थानों से यूजीसी समता के संवर्धन विनियम-2026 का पालन करने का आह्वान किया है। बुधवार को गौतम नगर स्थित जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह के आवास पर अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की ओर से बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी समता के संवर्धन विनियम-2026 उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने अधिसूचित यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन संबंधी) विनियम-2026 उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय, समान अवसर एवं समावेशन सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं सराहनीय पहल है। कहा कि इन विनियमों का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में लंबे समय से व्याप्त जाति-आ...