रामगढ़, जनवरी 31 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि यूजीसी की ओर से लागू किए गए नए कानून को लेकर स्वर्ण समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में स्वर्ण आर्मी भारत के बैनर तले स्वर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को होटल मनोहर रेसिडेंसी के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में रामगढ़ जिला सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने यूजीसी के तथाकथित तानाशाहीपूर्ण काले कानून का कड़ा विरोध किया। इस बैठक में ब्रह्मऋषि समाज, विश्व ब्राह्मण संघ, विप्र फाउंडेशन, कायस्थ समाज और राजपूत समाज के लोगों ने स्वर्ण समाज को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। भविष्य में भी साथ खड़े रहने का भरोसा जताया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस कानून को न्यायसंगत नहीं मानते हुए भारत सरकार और यूजीसी को 19 मार्च तक पुनर्विचार कर जवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.