सहारनपुर, जनवरी 29 -- देवबंद में विभिन्न संगठनों से जुड़े स्वर्ण समाज के संगठनों ने धरना प्रदर्शन करते हुए यूजीसी के निमयों का विरोध करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। गुरुवार को स्टेट हाईवे से जुलूस के रूप में नारेबाजी कर एसडीएम कार्यालय पहुंच स्वर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम युवराज सिंह को दिया। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, लोकसभा व राज्यसभा अध्यक्ष एवं यूजीसी अध्यक्ष को भी भेजी गई है। उधर, राजपूत चेतना मंच ने भी स्वर्ण समाज के धरना प्रदर्शन का समर्थन किया है। धरना प्रदर्शन में पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल पुंडीर, ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह, मांगेराम त्यागी, दिनेश फौजी, रोहित कौशिक, आचार्य वासुदेव, शुभम वत्स, रेखा शर्मा, हरिओम त्यागी, नागेंद्र राणा व अभिषेक त्यागी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...