कन्नौज, फरवरी 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शहर के पश्चिमी बाईपास स्थित नहर कोठी पर सुबह सर्व समाज के लोगों ने एकत्र होकर केंद्र सरकार की यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन) नीतियों के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में यूजीसी विरोधी नारे लिखी पट्टियां, पोस्टर और बैनर लिए हुए थे। नारेबाजी के साथ जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सौरिख रोड के रास्ते तहसील परिसर पहुंचा। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग जोर-जोर से नारे लगा रहे थे। मुख्य नारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ और काला कानून यूजीसी वापस लो, यूजीसी रोलबैक करो जैसे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि यूजीसी की नई नीतियां शिक्षा व्यवस्था के लिए हानिकारक हैं और इनसे देश की शिक्षा प्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि विवादास्पद नियमों को तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.