रुद्रपुर, फरवरी 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार दिनेश कुटोला के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नया यूजीसी कानून समाज को विभाजित करने वाला है और इसके लागू होने वाले नियम समस्त सवर्ण समाज के विरुद्ध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समानता की बात करने वाली सरकार सवर्ण समाज के खिलाफ कानून लाकर आने वाली पीढ़ियों पर अनावश्यक बोझ डाल रही है। महासभा ने इस कानून की निंदा करते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि यूजीसी कानून के विरुद्ध दिया गया यह ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाए, ताकि सवर्ण समाज की भावनाओं और...