लखनऊ, फरवरी 21 -- यूजीसी कानून वापसी और सवर्ण आयोग के गठन सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार को सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन चौक से शांति मार्च निकाला। गांधी प्रतिमा तक प्रस्तावित मार्च को पुलिस ने मुख्य महाप्रबंधक, बीएसएनएल कार्यालय पर बैरीकेटिंग लगाकर रोक दिया। नाराज कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। सवर्ण मोर्चा ने शांति मार्च की शुरुआत परिवर्तन चौक से की। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और भगवा ध्वज लेकर नारेबाजी करते हुए निकले। महाप्रबंधक बीएसएनएल कार्यालय के पास भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने मार्च को रोक दिया। यहां पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी हुई। सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक संदीप सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित अभिनव नाथ त्रिपाठी ने कहा कि यूजीसी का काला कानून सवर्णों का अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.