महाराजगंज, फरवरी 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। यूजीसी कानून को लेकर एक ओर जहां विरोध हो रहा है, वहीं कानून के समर्थन में भी लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। मंगलवार को आनंदनगर में यूजीसी कानून लागू कराने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। समर्थन में नारेबाजी करते हुए कानून लागू करने के लिए राष्ट्रपति को मांगपत्र भेजा गया। यूजीसी को लागू करने के समर्थन में मंगलवार को एससी-एसटी, ओबीसी संघर्ष मोर्चा फरेंदा के बैनर तले पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया गया। लोगों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा को सौंपते हुए यूजीसी के नए कानून को बहाल करने की मांग की। एससी-एसटी, ओबीसी संघर्ष मोर्चा के राहुल शर्मा, अमित कुमार, डॉ. राजेंश यादव, अरविंद मौर्या व संजय राव सहित बड़ी संख्या में लोग धानी ढ़ाला से निकल कर कस्बे के मुख्य मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.