मऊ, फरवरी 11 -- मऊ, संवाददाता। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सुभासपा के सदस्यों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) कानून को शीघ्र लागू करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को सम्बोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। सौंपे गए मांग पत्र में कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यूजीसी द्वारा किए जा रहे कार्यों और सुधारात्मक नीतियों का पूर्ण समर्थन किया। उनका कहना था कि यूजीसी देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिक्षा के स्तर में सुधार, अनुसंधान को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए यूजीसी द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय हैं। उनका मानना है कि यूजीसी की नीतियां राष्ट्र...