सहारनपुर, जनवरी 25 -- नानौता। यूजीसी कानून को रद्द कराए जाने की मांग को लेकर नानौता में स्वर्ण समाज द्वारा स्वाभिमान बैठक का आयोजन किया। बैठक में समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। रविवार को नगर के गंगोह मार्ग स्थित एक धर्मशाला में आयोजित बैठक में राजपूत सभा के अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह पुंडीर ने यूजीसी कानून को समाज के हितों के विपरीत बताते हुए केंद्र सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। वैश्य समाज सभा के पूर्व अध्यक्ष सुनील मित्तल ने कहा कि इस कानून से समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में केंद्र सरकार से यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की। बैठक की अध...