गिरडीह, फरवरी 4 -- जमुआ, प्रतिनिधि। यूजीसी कानून के समर्थन में मंगलवार को जमुआ डाक बंगला परिसर में आरवाईए, आइसा और इंसाफ मंच के संयुक्त बैनर तले एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता आरवाईए जिला उपाध्यक्ष असगर अली ने की, जबकि संचालन आरवाईए प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव ने किया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाकपा (माले) जिला सचिव अशोक पासवान ने अपने संबोधन में केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा में समान अवसर दिलाने और कैंपस में समानता का माहौल बनाने के उद्देश्य से यूजीसी कानून नहीं लाया, बल्कि केवल वोट की राजनीति के तहत एक लचर और कमजोर बिल पेश किया। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून पर आसानी से रोक लगा दी। अशोक पासव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.