लातेहार, फरवरी 2 -- चंदवा प्रतिनिधि। सवर्ण एकता मंच के बैनर तले यूजीसी कानून को समाज, शिक्षा और राष्ट्र के हितों के विरुद्ध बताते हुए सोमवार को पथ निर्माण विश्रामागार परिसर में सभा सह विरोध प्रदर्शन किया गया। रामयश पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह कानून सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ है और आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर संकट पैदा करेगा। लाल मनोज नाथ शाहदेव ने कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था कमजोर होगी तथा छात्रों और शिक्षकों दोनों की स्वतंत्रता प्रभावित होगी। पंडित गोविंद बल्लभ मिश्र ने बिना व्यापक चर्चा के कानून लाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पूर्व पार्षद प्रवीण सिंह ने कहा कि इसका सबसे अधिक असर ग्रामीण और मध्यम वर्गीय छात्रों पर पड़ेगा। जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि शिक्षा से जुड़े कानून जनभावनाओं के अनुरूप होने च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.