हरिद्वार, फरवरी 12 -- परशुराम घाट पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के नेतृत्व में सवर्ण समाज के लोगों ने शंख और घंटी बजाकर यूजीसी कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित बैठक में कानून को वापस लेने की मांग उठाते हुए आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि 18 फरवरी की शाम को स्थानीय बैंकट हॉल से ऋषिकुल मैदान तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं, 22 फरवरी से विधायक और सांसदों का घेराव किया जाएगा। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने कहा कि यूजीसी जैसा कानून घातक है। इससे समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व पार्षद कमलप्रीत शर्मा ने कहा कि विरोध के बावजूद सरकार कदम नहीं उठा रही है। कथावाचक पवन कृष्ण शास्त्री ने कानून को वापस लेने की मांग करते हुए लोगों से एकजुट होकर विरोध में शामिल होने और आठ मार्च को दिल्ली मे...