मेरठ, जनवरी 28 -- यूजीसी कानून के विरोध में सरधना के सलावा गांव में भाकियू क्रांतिकारी संगठन ने जुलूस निकाला। सरकार से कानून वापस लेने की मांग की। सभी ने शपथ ली कि कानून वापस नहीं लिया तो भाजपा को वोट नहीं करेंगे। सोमवार शाम भाकियू क्रांतिकारी संगठन के नेतृत्व में लोग सलावा गांव के मुख्य बाजार में एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा यूजीसी का नया कानून पूरी तरह से गलत है। इससे समाज में जातिगत विवाद बढ़ेंगे। जातियों के बीच खाई कम होने के बजाए बढ़ेगी। यह समाज को बांटने का काम करेगा। वक्ताओं ने कहा इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन ने जुलूस निकाला और पुतला फूंका। सभी ने शपथ ली कि यदि केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है तो वह भाजपा को वोट नहीं करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजीव राणा, सुनील सोम, बंटी सोम, निश्चय रावत, मोहित स...