मैनपुरी, जनवरी 28 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) कानून लागू होने के बाद सामान्य वर्ग के लोगों द्वारा सोशल मीडिया और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं। केंद्र सरकार की तरफ से इस पर कोई ठोस कदम न उठाए जाने से नाराज होकर विधानसभा किशनी, मंडल सामान के मंडल महामंत्री चंद्र प्रकाश दुबे उर्फ आमोद दुबे (नगला धुरा) ने जिलाध्यक्ष ममता राजपूत को अपने लैटर-हेड पर त्यागपत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग से पार्टी भटक रही है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सवर्ण विरोधी यूजीसी कानून लागू कर सवर्णों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी को देखते हुए वे लोग सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। इस्तीफे में मंडल उपाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, ...