कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूजीसी के कानून के विरोध में मंगलवार को शहर में जमकर प्रदर्शन हुआ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करके मानव शृंखला बनाई। सवर्ण आर्मी ने भी प्रदर्शन करके नारेबाजी की। दोनों संगठनों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां यूजीसी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, काला कानून वापस लो और यूजीसी बिल वापस लो... आदि नारे लगाए। तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कानून की आड़ में समाज को तोड़ने और बांटने का काम किया जा रहा है। उसका हम विरोध करते हैं। इस कानून को तत्काल वापस लिया जाए। इसमे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.