हरदोई, जनवरी 28 -- हरदोई। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों में बदलाव के हालिया निर्णय को लेकर सीएसएन कालेज के छात्र छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्री के विरोध में नारे लगाए। करणी सेना तथा ब्राह्मण परशुराम संगठित समाज संरक्षण विश्व फाउंडेशन ने भी विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। सीएसएन कॉलेज से यूजीसी कानून के विरोध में निकला जत्था कलक्ट्रेट पहुंचते पहुंचते विशाल जुलूस में बदल गया। सैंकड़ों की संख्या में एकत्र छात्र छात्राओं ने यूजीसी कमेटी, शिक्षा मंत्री और भारत सरकार के विरोध में नारेबाजी कर बिल को वापस लिए जाने की मांग की। छात्र छात्राओं का नेतृत्व कर रहे लोगों ने इस बिल को देश की शैक्षणिक व्यवस्था में असंतुलन पैदा करने वाला बताते हुए इसे यो...