कुशीनगर, जनवरी 30 -- हाटा/ढाढा, हिन्दुस्तान संवाद। यूजीसी बिल संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बाद भी सवर्ण समाज का आक्रोश कम नही हो रहा है। गुरुवार को हाटा नगर के पिपराइच तिराहा स्थित एक मैरेज हाल में सवर्ण समाज के लोगों ने बैठक कर यूजीसी बिल के संशोधन को पूरी तरह वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि संशोधन से जाति द्वेश बढ़ने की आशंका है और उसका दुरूपयोग हो सकता है। लोगों ने बिल संशोधन पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर संतोष व्यक्त किया। वहीं केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी बिल को वापस न लेने पर दो फरवरी को नगर में एक विरोधात्मक रैली निकालकर उपजिलाधिकारी हाटा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में आनन्द मणि, संतोष मिश्र,विरेंद्र नाथ तिवारी, संपूर्णानन्द द्विव...