महाराजगंज, फरवरी 2 -- कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। यूजीसी के नए एक्ट पर कोर्ट की फौरी रोक के बाद भी अभी विरोध का सिलसिला जारी है। रविवार को कोल्हुई कस्बे में यूजीसी रोलबैक का नारा लगाते हुए युवाओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। सरकार के विरोध में नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर प्रदर्शन खत्म कराया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एएसपी को सौंपा। यूजीसी के विरोध में पहले से विरोध की रणनीति बनाने वाले युवा अचानक कोल्हुई सड़क पर उतर गए। सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए इस कानून को वापस लेने की मांग करने लगे। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात थी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 13 जनवरी को सरकार अधिसूचित नियमों को तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.