चतरा, जनवरी 29 -- इटखोरी प्रतिनिधि। इटखोरी कृषि फार्म परिसर में बुधवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एक्ट के विरोध में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्याम प्रसाद सिंह ने की। इसमें बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग उपस्थित हुए। बैठक में स्वर्ण समाज के बुद्धिजीवियों ने कहा कि पहले से ही देश में स्वर्ण समाज के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण जैसे कानून लागू हैं। अब केंद्र में बैठी भाजपा सरकार यूजीसी कानून के माध्यम से बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेलने जा रही है। सरकार के इस फैसले का विरोध देशभर के सभी स्वर्ण जाति के लोगों को करना चाहिए। बैठक के बाद स्वर्ण समाज के लोगों ने इटखोरी झंडा चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। ब...