गिरडीह, जनवरी 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध और इस एक्ट को वापस करने की मांग को लेकर मंगलवार को किसान जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया। शहर के झंडा मैदान में धरना देकर किजपा ने यूजीसी एक्ट का विरोध किया और कहा कि भाजपा के फूल डालकर राज करने की नीति का जोरदार विरोध किया जाएगा। किजपा केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा शुरू से अपने स्वार्थ में हमें धर्म के नाम पर लड़ाते आ रही है। अब यूजीसी रेग्युलेशन 2026 लाकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ी जातियों के मन में सामान्य जातियों के प्रति घृणा और नफरत का बीज बो दिया है। कहा कि भाजपा के फुट डालो और शासन करो की नीति का हमें जोरदार तरीके से विरोध करना होगा। कहा कि भाजपा ने पहले हिन्दू-मुस्लिम को आपस में लड़ाके देश को कमजोर कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.