रामपुर, जनवरी 28 -- रामपुर। राष्ट्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में सवर्ण समाज के लोगों ने जिला कचहरी रामपुर पहुंच कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन की दो प्रतियां जिलाधिकारी रामपुर सौंपकर यूजीसी एक्ट अभिलंब वापस लिए जाने की मांग की है। अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि सरकार द्वारा अनावश्यक रूप से सवर्ण समाज़ के छात्र छात्राओं को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से परदे के पीछे से यूजीसी एक्ट लागू करके संपूर्ण सवर्ण समाज को अपमानित करने का घृणित कार्य किया है। जो कि अनुचित और घोर निंदनीय है तथा किसी भी दशा में हमें स्वीकार्य नहीं है। सरकार द्वारा यूजीसी एक्ट लाकर सवर्ण समाज़ के छात्र छात्राओं को शिक्षा से वंचित करने जैसी बड़ी योजना दिखाई पड़ती है। अगर सरकार समानता के लिए कार्य कर रही है तो फ़िर सभी को एक समान समझा ज...