महाराजगंज, फरवरी 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बुधवार को महराजगंज में यूजीसी कानून का मामला गरमाया रहा। जिला मुख्यालय स्थित पीजी कालेज से छात्रों ने जहां कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, वहीं आनंदनगर में सवर्ण अधिवक्ताओं ने कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। महराजगंज स्थित जवाहरलाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के छात्रों व छात्र नेताओं ने यूजीसी कानून के समर्थन में कॉलेज परिसर से नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। छात्र कलक्ट्रेट पहुंचे। छात्र नेता मनीष कुमार यादव के नेतृत्व में छात्र प्रतिनिधिमंडल ने यूजीसी कानून को पुनः प्रभावी रूप से लागू करने की मांग को लेकर डीएम के संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। छात्र नेताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से लाया गया यूजीसी कानून देश के शैक्षणिक भविष्...