गढ़वा, जनवरी 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के चिनियां मोड़ स्थित काली स्थान परिसर में शनिवार को जिला सवर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी इक्विटी विनियम 2026 के विरोध को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और इसे वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया । बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने यूजीसी इक्विटी विनियम 2026 को सवर्ण समाज के लिए काला कानून करार दिया। उन्होंने कहा कि यह विनियम सवर्ण समाज के अधिकारों का हनन करता है और इसकी तुलना अंग्रेजी शासनकाल के रोलेक्ट एक्ट से भी अधिक खतरनाक कानून के रूप में की। वक्ताओं ने कहा कि यह नियम समानता के अधिकार के विरुद्ध है और समाज के एक वर्ग के साथ भेदभाव को बढ़ावा देता है। मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक स्वर में केंद्र सरकार से यूजीसी इक्विटी विनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.