मुरादाबाद, जनवरी 28 -- मुरादाबाद। यूजीसी के नए नियमों को लेकर देश भर में घमासान मचा हुआ है। इसी क्रम में सपा के पूर्व सांसद डा. एसटी हसन ने बातचीत में कहा कि मैं समझता हूं ब्राह्मण हिंदुओं के अंदर सबसे ऊंची जाति है। सभी लोग उनका सम्मान करते हैं। हम भी उनका सम्मान करते हैं। उनके साथ ऐसा सलूक करना पूरी तरह से गलत है। जिस प्रकार से मुसलमान के साथ हो रहा है अब वही ब्राह्मणों के साथ होने लगा है। यह सब चीज बंद होनी चाहिए। पूर्व सपा सांसद ने कहा कि सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। यह देश आपका देश है। अगर इसमें इस तरीके की बातें होंगी तो एक बार फिर से ऊंच-नीच, छुआछूत देश के अंदर शुरू हो जाएगा। मनुवादी सोच आगे बढ़ जाएगी। हमें उससे बचाना है और देश को आगे बढ़ाना है। प्यार मोहब्बत के साथ हिंदू- मुस्लिम- सिख- ईसाई के गठजोड़ के साथ यह देश महाशक्ति बन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.