वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। यूजीसी से लागू की गई नई नियमावली के विरोध में राष्ट्रीय हिंदू दल की ओर से देश के कई सवर्ण सांसदों को चूड़ियां भेजी गईं। वहीं संस्था के लेटरहेड पर खून से 'यूजीसी कानून वापस लो' लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डाक से भेजा गया। पांडेयपुर स्थित संस्था के अध्यक्ष रोशन पांडेय ने कहा कि यूजीसी की नई नियमावली सवर्ण समाज पर सर्जिकल स्ट्राइक के समान है। उन्होंने बताया कि सवर्ण सांसदों को चूड़ियों के साथ एक पत्र भी भेजा गया है, जिसमें उनसे इस्तीफा देने की मांग की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने 'बटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे' जैसे नारों पर जोर दिया था, लेकिन अब वही सरकार हिंदुओं को आपस में लड़ाने और तोड़ने का काम कर रही है। राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग उपाध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.