प्रयागराज, नवम्बर 6 -- युनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नैनी ने बुधवार को संगम में देव दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर संकाय सदस्यों और लगभग 200 छात्रों जिसमें एनसीसी कैडेट्स भी शामिल रहे। संगम नोज पर रंगोली बनाकर एवं सैकड़ों दीपदान कर पर्व को धूमाधाम से मनाया। यूजीआई के वाइस चेयरमेन डॉ सतपाल गुलाटी ने आयोजन पर खुशी जताई और शुभकामनाएं दी। यूजीआई के सांस्कृतिक प्रमुख डॉ. अजय शर्मा, डॉ. मानस पांडेय, डॉ. रेहान हैदर, भानु प्रताप, संतोष दुबे, मो. शबीह, एलबी सिंह, बीएन सिंह, एलके मिश्रा, वीके अग्रवाल एवं संकाय सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.