रुडकी, फरवरी 23 -- नगर निगम रुकी ओर से भवन कर में वृद्धि और नए यूजर चार्ज थोपे जाने के विरोध में सोमवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष धीर सिंह के नेतृत्व में मेयर और मुख्य नगर आयुक्त का घेराव कर उन्हें इस बारे में ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के नेताओं ने आरोप लगाया कि महापौर अनीता देवी अग्रवाल ने चुनाव के समय जनता से वादा किया था कि टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद भवन कर में 5 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई। इसके अलावा, नगर निगम ने अब व्यापारियों और क्षेत्रवासियों पर भारी भरकम यूजर चार्ज और व्यावसायिक कर भी लगा दिया है। व्यापारियों ने कहा कि भवन कर में की गई 5 प्रतिशत की वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.