रुडकी, फरवरी 19 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की रुड़की इकाई ने गुरुवार को यूजर चार्ज को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। सिविल लाइंस में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि नगर निगम पिछले कुछ समय से शहर के निवासियों और व्यापारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही कर रहा है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष धीर सिंह ने कहा कि नगर निगम का पूरा ध्यान केवल व्यापारियों को टारगेट करने पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर जहां शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, वहीं दूसरी ओर निगम केवल नए टैक्स थोपने में लगा है। व्यापारियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर इसे अत्यंत खेदजनक बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.