नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता चल रही है। इस बीच रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर रात में बड़े पैमाने पर हमला किया, जिसमें चार लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। खार्किव के मेयर इगोर तेरेखोव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि रात भर चली बमबारी से शहर के तीन जिलों ( शेवचेन्किव्स्की, साल्टिव्स्की और खोलोदनोहिर्स्की ) में भारी तबाही हुई है। यह घातक हमला ऐसे समय हुआ जब यूक्रेन जिनेवा में कूटनीतिक प्रयासों को तेज कर रहा है। वहां यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल शांति बहाली और दीर्घकालिक सुरक्षा गारंटी के लिए प्रस्तावों पर काम कर रहा है। तेरेखोव ने टेलीग्राम पर लिखा कि कल रात दुश्मन के बड़े हमले में चार लोग मारे गए। खार्किव के 17 अन्य नागरिक घायल हुए...