नई दिल्ली, अगस्त 18 -- अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बैठक के बाद यूक्रेन युद्ध को लेकर कई बातें निकलकर सामने आ रही हैं। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक पुतिन इस बात पर राजी हो गए हैं कि अमेरिकी और यूरोपीय देश यूक्रेन को NATO जैसी सुरक्षा दे सकते हैं। वैसे पुतिन की मुख्य शर्तों में यह भी था कि यूक्रेन नाटो का हिस्सा ना बने। डोनाल्ड ट्रंप के राजनयिक स्टीव विटकॉफ भी शुक्रवार को अलास्का की बैठक में शामिल थे। उन्होंने बताया कि पहली बार है जब रूस यूक्रेन को सुरक्षा देने पर सहमत हुआ है। यह गेमचेंजिंग है। सीएनएन से बात करते हुए विटकॉफ ने कहा, हम इस बात पर सहमति बनाने में सफल हुए हैं कि अमेरिका आर्टिकल-5 प्रोटेक्शन यूक्रेन को दे सकता है। सुरक्षा के लिए ही यूक्रेन नाटो में शामिल होना चाहता है। रूस को यूक्रेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.