एएफपी, जून 4 -- यूक्रेन ने पिछले तीन दिन रूस के भीतर जमकर तबाही मचाई। अब रूसी सेना उन हमलों का चुन-चुनकर बदला ले रही है। दोनों दुश्मन देशों के बीच जंग का इतना विकराल रूप तब देखने को मिल रहा है, जब वे दोनों दो दौर की शांति वार्ता कर चुके हैं और कई मुद्दों पर सहमति भी जता चुके हैं। रूसी सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसने यूक्रेन के दो बड़े शहरों में बड़ी सफलता हासिल की है। कम से कम दो इलाकों पर रूसी झंडा फहरा दिया है। यूक्रेन ने बीते रविवार को रूस के भीतर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। 18 महीनों की प्लानिंग के बाद ट्रकों में ड्रोन भरकर रूस के चार सैन्य हवाई अड्डों तक पहुंचाए और कम से कम 40 विमानों को तबाह कर दिया। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को रूस में कई महत्वपूर्ण ब्रिजों को बमों से उड़ा दिया। यूक्रेन के इन हमलों ने व्लादिमीर पुतिन की नींद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.