रुद्रपुर, जनवरी 19 -- पंतनगर। मकर संक्रांति के अवसर पर सोमवार को यूको बैंक परिसर में जॉयंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल के तत्वावधान में गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल, मोजे व टोपी का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष सुनीता महेश्वरी ने फाउंडेशन की गतिविधियों व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं नगर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एनके आर्या ने भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए गरीब बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ विशेष जागरूक अभियान चलाने की बात कही। कार्यक्रम में मोनिका, मनोज कुमार, अमित कुमार, दुर्गेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...