मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- मंगलवार को यूको बैंक की मुजफ्फरनगर शाखा में बैंक का 84वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक के सम्मानित ग्राहक एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी शाखा में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा प्रमुख मोहम्मद अहसान ने किया। स्थापना दिवस पर बैंक के डिजिटल बैंकिंग उत्पादों एवं सेवाओं पर भी चर्चा की गई तथा ग्राहकों को इनके लाभों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर शाखा के कर्मचारी चौधरी सतेंद्र कुमार, मोहित शर्मा, प्रतीक चंचल, अली, सुश्री मानिका , सुश्री लता के अलावा प्रेमपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...