धनबाद, जनवरी 7 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। यूको बैंक की मुकुंदा, बलियापुर व प्रधानखंता शाखा में मंगलवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुकुंदा शाखा प्रबंधक हरिशचंद्र मोदक ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ही बैंक का उद्देश्य है। लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से अवगत कराया। बलियापुर शाखा प्रबंधक पुष्प लता, श्वेता दे, मनीष कुमार, सुनील चौधरी, सूरज पवार, विजय कुमार देव, कामेश्वर हरिजन, परेश सहिस, किसन परामाण्कि आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...