मधुबनी, जनवरी 16 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। यूको बैंक की पंडौल शाखा के सहायक प्रबंधक अमन कुमार (35 वर्ष) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। उनकी पत्नी आशा कुमारी के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस लापता अधिकारी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी और छानबीन कर रही है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। मामले के अनुसंधानकर्ता देवेंद्र कुमार गिरी वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के जरिए जांच कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। उन्हें जल्द बरामद कर लिया जाएगा। अमन कुमार मूल रूप से महाराजगंज मोहल्ला (धोबी टोला) के निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में वह शहर के गोशाला मोहल्ले में किराए के मकान में पत्नी के साथ रह रहे...