मुंगेर, मई 19 -- मुंगेर। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, मुंगेर द्वारा 28 मई से सॉफ्ट टॉयज मेकिंग का 13 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। प्रशिक्षण में भाग लेने के 18 से 45 वर्ष की इच्छुक बेरोजगार महिलाएं प्रशिक्षण के लिए संस्थान में आकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के साथ 4 फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड या जीविका पासबुक या मनरेगा जॉब कार्ड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या मोबाइल नंबर 9973551223 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.