बदायूं, फरवरी 4 -- बदायूं। मेड़ विवाद में यूकेलिप्टिस पौधे उखाड़ने, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि जेसीबी से खेत की मेड़ पर लगे पौधे उखाड़े गए और विरोध करने पर हमला किया गया। जरीफनगर क्षेत्र के गांव हसनपुर टप्पा के रहने वाले प्रभात कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने तहरीर में बताया कि उनका खेत गांव में स्थित है, जिसकी मेड़ से सटे गांव के ही सतीश शर्मा का खेत है। मेड़ पर उनके करीब 160 यूकेलिप्टिस के पौधे लगे थे। आरोप है कि 28 जनवरी 2026 को सतीश शर्मा पुत्र हेमचंद्र, उनके पुत्र गोलू शर्मा निवासी ग्राम हसनपुर टप्पा तथा अन्य लोगों ने खेत की बाउंड्री कराते समय जेसीबी से मेड़ पर लगे सभी पौधे उखाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.