नैनीताल, दिसम्बर 13 -- मुक्तेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन का विस्तार करते हुए रामगढ़ ब्लॉक के मनोज सिंह नेगी को जिला प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान की ओर से उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में मनोज सिंह नेगी से संगठन की सभी बैठकों में नियमित रूप से सहभागिता करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाने की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है। मनोज सिंह नेगी को जिला प्रचार मंत्री बनाए जाने पर पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, पार्टी के संस्थापक सदस्य खड़क सिंह बगड्वाल, वरिष्ठ नेता भुवन जोशी, भुवन बिष्ट, एडवोकेट मोहन कांडपाल, एनडी तिवारी, श्याम सिंह नेगी, उत्तम बिष्ट, आशु बोहरा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। मनोज सिंह नेगी ने जिला अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.