हल्द्वानी, जनवरी 13 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने मंगलवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल को ज्ञापन देकर काबीना मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कहा कि गिरधारी लाल साहू ने सार्वजनिक रूप से महिला समाज को अपमानित किया है। यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि कार्रवाई की मांग को लेकर चार जनवरी को ही कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने न तो कोई एक्शन लिया न ही कोई ठोस वैधानिक कार्रवाई की गई है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उनियाल ने कहा कि यह विषय महिलाओं के सम्मान, सामाजिक मर्यादा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि संबंधित थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.