चमोली, मार्च 31 -- गैरसैंण। गैरसैंण के आंदोलकारियों ने यूकेडी नेता आशीष नेगी और आशुतोष नेगी को दून पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की घटना पर असंतोष जताया है। यूकेडी ने दोनों नेताओं की तुरंत रिहाई की मांग करते हुये इस घटना को राजनीति से प्रेरित बताया है। गैरसैंण स्थाई राजधानी निमार्ण समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट एवं पूर्व राज्य आंदोलनकारी धूमा देवी ने सोमवार से गोदी (चौखुटिया) में उनकी रिहाई के लिए आमरण अनशन पर बैठे पूर्व सैनिक भुवन कठायत का समर्थन करते हुये सरकार से शीघ्र इस मामले पर संज्ञान लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.