हल्द्वानी, जुलाई 19 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल का एमबी ग्राउंड के बाहर शनिवार को 13 वें दिन भी धरना जारी रहा। धरने का नेतृत्व पार्षद रवि वाल्मीकि ने किया। धरने में पार्षद रोहित कुमार ने अपना समर्थन दिया। केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह वालो को हल्द्वानी में कोई भी काम नहीं दिया जा रहा है। जबकि दूसरे राज्य से आने वाले लोगों को धन और बल से ठेके दिये जा रहे है। यूकेडी के नगर अध्यक्ष हरीश जोशी ने कहा कि अगर हमारी जान भावनाओं को अगर नजर अंदाज किया जाएगा तो उसके गंभीर परिणाम हो सकते है। धरने में कंचन जोशी, काजल खत्री, करन जोशी, आर्येंद्र शर्मा, ललित सिंह बिष्ट, नमन, गौरव सुपियल, कौशिक कुमार, हरीश सिंह बिष्ट, पंकज जोशी, प्रेम वाल्मीकि, कार्तिक, रितिक आदि शामिल रहे। फोटो--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.