हल्द्वानी, दिसम्बर 16 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विवि में शीतकालीन सत्र के लिए 1 जनवरी से प्रवेश की प्रक्रिया होगी। यह 31 जनवरी तक चलेगी। छात्र विवि की वेबसाइट https://uou.ac.in/ में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया को लेकर कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने विवि के सहायक क्षेत्रीय निदेशकों की ऑनलाइन बैठक की। इसमें उन्होंने जनवरी माह से प्रारम्भ हो रहे प्रवेश के लिए जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने, प्रत्येक क्षेत्रीय केन्द्रों द्वारा चयनित गांव की सूची उपलब्ध कराने,प्रचार-प्रसार गतिविधियों, सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म, स्थानीय समाचार पत्र एवं रेडियो के समन्वित उपयोग व क्षेत्रीय केंद्रों द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कुलपति ने कहा कि विवि में सभी शिक्षार्थियों को प्रवेश लेने में कोई समस्य...