हल्द्वानी, फरवरी 19 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय शोध प्रगति समीक्षा कार्यशाला का समापन हो गया है। इस दौरान वर्तमान समय में एआई आधारित उपकरण शोध की गुणवत्ता, डेटा विश्लेषण, नवाचार एवं परिणामों की सटीकता पर चर्चा की गई। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि शोधार्थियों को इस कार्यशाला से बेहद फायदा मिला होगा। सहायक शोध निदेशक डॉ.एसएन ओझा, विशेषज्ञ डॉ.शिवानंद कंवाई आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...